फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Angered by the tenders, the RFC contractor fired a rifle

टेंडर से नाराज दबंगों ने आरएफसी ठेकेदार पर राइफल तानी

Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Angered by the tenders, the RFC contractor fired a rifle
बांदा। टेंडर डालने को लेकर आरएफसी ठेकेदार, उसके पिता और भाई को दबंगों ने पीट दिया। जान से मारने की नीयत से राइफल अड़ाने का भी आरोप लगाया है। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और 30-40 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कालूकुआं निवासी सौरभ साहू पुत्र राकेश कुमार साहू ने तहरीर में कहा है कि वह आरएफसी का पंजीकृत ठेकेदार है। शुक्रवार को बिसंडा सेंटर के लिए पर्ची पड़ने के सिलसिले में वह कताई मिल स्थित आरएफसी विभाग गया था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बुलाया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से राइफल अड़ा दी। इसी बीच उसे बचाने आए उसके भाई गौरव साहू और पिता राकेश साहू के साथ भी मारपीट की। सौरभ ने बताया कि हाल ही में खाद्य एवं रसद ढुलान के टेंडर हुए थे। उसे अतर्रा सेंटर का ठेका मिल गया। आरोप लगाया कि अतर्रा सेंटर का टेंडर उसके नाम खुलने को लेकर ही पूर्व ठेकेदार उससे रंजिश मान बैठे और मारपीट की। पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि जयराम सिंह (बछेउरा, चिल्ला), शशांक शेखर सिंह व धनंजय सिंह (जसपुरा) समेत 30-40 अज्ञात के विरुद्ध धारा 147, 148, 323, 504 व 506 आईपीसी में एफआईआर दर्ज की गई है। टेंडर को लेकर मारपीट की गई थी। जांच की जा रही है। कोतवाली के उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह विवेचना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed