फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Along with sisters, accompanying persons will also be able to travel for free on buses.

Banda News: बहनों संग सहयोगी भी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Mon, 24 Aug 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Along with sisters, accompanying persons will also be able to travel for free on buses.
बांदा। रक्षाबंधन पर महिलाओं को सुगम यात्रा दिलाने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

पर्व के मौके पर बस स्टैंड से महिलाओं की भीड़ के अनुसार बसों के रूट बदले जाएंगे और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। निगम यात्रियों के लिए बसों का रिजर्व मोड पर रखेंगे। जिनका आवश्यकता के अनुसार रूट बदला जाएगा।
बांदा डिपो में वर्तमान समय 158 बसों का बेड़ा हैं। रक्षाबंधन पर शासन इस बार भी महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा देने का आश्वासन दे चुका है। इतना ही महिला यात्रियों के साथ एक अन्य यात्री भी निशुल्क यात्रा कर सकता है। हालांकि यह निर्देश परिवहन निगम को लिखित में अब तक नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम देशराज ने बताया कि रक्षाबंधन पर जैसे-जैसे महिलाओं की भीड़ जिन रूटों पर होंगी, उन्हीं रूटों पर बसों को तुरंत रवाना किया जाएगा। इसके लिए बसों को रिजर्व रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला यात्रियों के साथ एक सहयात्री के निशुल्क यात्रा करने के निर्देश अभी विभाग से नहीं मिले हैं। पर्व से पहले निर्देश प्राप्त होने की उम्मीद है। जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल बांदा के पांच डिपो में 481 बसें हैं। इसमें बांदा में 158, हमीरपुर में 81, महोबा में 133, राठ में 102 और चित्रकूट में सात बसें हैं। पांचों डिपो से करीब 120 रूटों पर बसें संचालित होती है। रक्षाबंधन के दिन भी इन सभी रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ेंगे।

अवकाश बंद, नशे में मिले तो होगी कार्रवाई
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट ने बताया कि सभी चालक व परिचालकों के अवकाश पर्व तक बंद कर दिए गए हैं। सभी एआरएम को निर्देशित किया गया है कि वह बसों का संचालन होने से पहले इस बात की जांच कर लें कि चालक या परिचालक नशे में न हो। अगर कोई कर्मचारी नशे में मिलता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed