फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Allowing only restricted till Dec 30 notes

30 दिसंबर तक मिले प्रतिबंधित नोटों की अनुमति

Mon, 21 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 21 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Allowing only restricted till Dec 30 notes
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी से खासकर किसानों और मजदूरों को हो रही परेशानियों पर जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। मांग की है कि बुंदेलखंड के बैंकों में छोटे नोट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए जाएं और प्रतिबंधित नोटों की वैधता 30 दिसंबर तक बढ़ाई जाए।

विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस नेताओं का जत्था जिला कार्यालय से कलक्ट्रेट आया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गौरव शुक्ला को दिया। कहा कि बुंदेलखंड में ज्यादातर लोग मजदूर और कृषक हैं। रोज खाते-कमाते हैं। हजार और पांच सौ के नोटों पर प्रतिबंध ने इनके सामने बड़ा संकट ला खड़ा किया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार यहां की उपेक्षा कर रही है। दो हफ्ते बीत गए। यहां बैंकों को पर्याप्त करेंसी नहीं मिली। ग्रामीण क्षेत्रों का और बुरा हाल है। बैंकों में महिलाएं, बूढ़े और बीमार दिन-दिन भर खड़े रह रहे हैं। कई की जान चली गई है। मौजूदा समय बुआई और सिंचाई का है। किसानों के पास पैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों मेें जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष एमयू दुर्रानी, प्रद्युम्न दुबे लालू, राजकुमार गर्ग, बीलाल, रामभरोसा वर्मा, पुष्पा त्रिपाठी, मकसूद अहमद, राममिलन सिंह पटेल, धीरेंद्र सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह, जगदीश गुप्ता (अतर्रा), संतोष द्विवेदी, शिवमंगल निषाद, डॉ.राजेंद्र तिवारी (तिंदवारी), शब्बीर सौदागर, हरीओम वाजपेई, रफत खां गोगा, बृजेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, डॉ. केपी अकेला, शोएब रिजवी, राजेश गुप्ता, शिवबली सिंह, ऊषा निषाद भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed