फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Agriculture University's stigma in recruitment

भर्ती में कृषि विवि की किरकिरी

Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Agriculture University's stigma in recruitment
Agriculture University's stigma in recruitment - फोटो : BANDA
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रवक्ताओं की भर्ती को लेकर आरोप और विवाद जारी हैं। अब हाल ही में घोषित हुए प्रवक्ताओं के रिजल्ट में अधिकांश प्रवक्ता एक ही जाति के नियुक्त किए जाने को लेकर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय निशाने पर है। कहा जा रहा कि ये टैलेंट या फिर जातिवाद। प्रदेश के कृषि मंत्री ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय में पिछले दिनों प्रवक्ताओं की 20 नियुक्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। पहली जून को घोषित रिजल्ट में 15 सामान्य वर्ग की नियुक्तियों में एक जाति विशेष के 11 लोगों की नियुक्ति का आरोप लगाया जा रहा है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया को लेकर शुरू से ही शिकायतें और सवाल हो रहे हैं। राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, विधायक ब्रजेश प्रजापति सहित कई भाजपा व सपा नेताओं ने शिकायतें की थीं। भाजपा विधायक ब्रजेश ने प्रधानमंत्री को भी पत्र भेजा था। बताया जा रहा कि एक ही जाति के अधिकांश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने आदि के आरोपों पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जांच का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विश्वविद्यालय कुलपति/प्रशासन का इस संबंध में पक्ष देने से कन्नी काट रहे हैं। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को बंद कर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए।

मीडियाकर्मियों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सुरक्षा कर्मियों का कहना था विश्वविद्यालय के अफसर कहेंगे तभी प्रवेश मिलेगा। उधर, कुलपति डॉ. यूएस गौतम को अनेकों बार कॉल की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अलबत्ता विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रशासन) डॉ. वीके सिंह का कहना है कि नियुक्तियों में किसी तरह की अनियमितता नहीं की गई। नियम और शासन के निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया अपनाई गई है। जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed