फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After the child's death awakened Bank Administration

बच्ची की जान जाने के बाद जागा बैंक प्रशासन

Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 22 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
After the child's death awakened Bank Administration
रुपये के लिए बैंक में उपभोक्ताओं की लाइन - फोटो : amarujala

जान जाने के बाद बैंक प्रशासन जाग गया। उपभोक्ताओं का हंगामा और बैंककर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट ने बैंक प्रबंधन की नींद काफूर कर दी। आनन-फानन में बैंक स्टाफ बढ़ा दिया गया। इतना ही नहीं सुबह से ग्रामीणों को कैश मिलने लगा। ग्राम प्रधान ने लाउडस्पीकर की व्यवस्था करा दी है।

विज्ञापन


सोमवार को इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में तीन वर्षीय पुत्री के इलाज के लिए बैंक मेें लाइन लगाए दलित धर्मेंद्र वर्मा की पुत्री अंकिता ने बाबा की गोद में दम तोड़ दिया था। इससे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बैंक के सामने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया था। तीन बैंककर्मियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


इस बवाल और बैंककर्मियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट का असर अगले ही दिन मंगलवार को  दिखाई पड़ा।  बैंक प्रबंधन ने यहां अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर दिया है। सुबह नौ बजे से ही कैश वितरण शुरू हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता सिंह ने बैंक में लाउडस्पीकर की व्यवस्था कराई है, ताकि लोगों को बारी-बारी से बुलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डड़वाहार की गुड़िया को पांचवें दिन 2000 रुपये मिले। वह इलाज कराने तिंदवारी गई है। अमलीकौर के भोली सिंह को चौथे दिन पैसा मिला है। वह भी इलाज के लिए जा जा रहे हैं। कई किसानों को खाद, बीज के लिए पैसा मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed