फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After a dispute with his wife, the young man hanged himself and committed suicide.

Banda News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 31 Mar 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 31 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man hanged himself and committed suicide.
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




क्योटरा मुक्तिधाम निवासी 30 वर्षीय मनोज ने सोमवार सुबह घर में कमरे के अंदर पंखे की हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। काफी देर बाद जब चचेरे भाई जितेंद्र उसे काम पर बुलाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बाहर बैठे परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन






मौके पर पहुंचे पिता ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मनोज फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मनोज को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के चाचा सौखीलाल निषाद ने बताया कि मनोज मजदूरी करता था और किसी बात को लेकर उसका पत्नी रूबी से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के समय उसकी पत्नी बैंक गई हुई थी। इसी दौरान मनोज ने यह कदम उठा लिया। बताया गया कि मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed