{"_id":"5f245b908ebc3e63c62b7ca5","slug":"advocates-staged-a-sit-in-at-jaji-gate-banda-news-knp5743898106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजी गेट पर ताला डाल अधिवक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजी गेट पर ताला डाल अधिवक्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे अधिवक्ता अब सड़कों पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय का मुख्य गेट बंद कर धरना दिया। आंदोलन जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में हो रहा है।
अधिवक्ता अमितराज सिंह पर 12 जून को जानलेवा हमला हुआ था। इसकी एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को पकड़ा है। दो आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए। अधिवक्ता संघ गिरफ्तारी के लिए पुलिस से लगातार मांग कर रहा है।
संघ के आह्वान पर 6 जुलाई से अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर का मुख्य गेट बंद कर गेट मीटिंग शुरू कर दी। इसी बीच नगर क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा और कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह धरनास्थल पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि अभियुक्त छोडे़ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से फोन पर बात की और 5-6 अधिवक्ताओं को बातचीत के लिए बुलाया। संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता और संघर्ष समिति अध्यक्ष इकबाल बहादुर सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद न्यायाधीश से भी मिलकर उन्हें जानकारी दी। इसी के बाद दोपहर करीब ढाई बजे धरना समाप्त हुआ।
अध्यक्ष अवधेश कुमार और महासचिव कैलाश सिंह गौतम ने बताया कि संघ की बैठक में निर्णय लिया है कि मांग पूरी न होने तक रोजाना जजी गेट पर धरना प्रदर्शन होगा। 7 अगस्त को पूरे बुंदेलखंड में अधिवक्ताओं की हड़ताल के लिए जिला अधिवक्ता संघों से अनुरोध किया जाएगा।
रामस्वरूप सिंह, शंकर सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, राजेश्वर यादव, शिवपूजन सिंह पटेल, नत्थू प्रसाद प्रजापति, गोरेलाल विश्वकर्मा, मोहम्मद असलम, मोहम्मद फहीम, रावेंद्र यादव, सत्यदेव त्रिपाठी, अभिलाष यादव, रणविजय सिंह भी मौजूद रहे।