फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocate union flared up on government's letter, strike till 23

शासन के पत्र पर अधिवक्ता संघ भड़का, 23 तक हड़ताल

Tue, 17 May 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Advocate union flared up on government's letter, strike till 23
बांदा। पुलिस पर हमले के विरोध में अधिवक्ता और उसके परिवार को बुरी तरह पीटकर संगीन धाराओं में जेल भेजने से भड़के अधिवक्ता संघ का आंदोलन अभी ठंडा भी नहीं हुआ, कि शासन के पत्र ने और भड़का दिया। शासन से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में अधिवक्ताओं को अराजकतत्व बताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश पर जिला अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। 23 मई तक हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव और उनकी पत्नी, पुत्रों, पुत्रवधू आदि आठ सदस्यों को पड़री गांव में पुलिस कर्मियों पर हुए हमले में 10 संगीन धाराओं में गिरफ्तार किया गया था। सभी को बुरी तरह पीटने के बाद जेल भेज दिया। इससे आक्रोशित जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। लामबंद अधिवक्ताओं की पैरवी रंग लाई और अगले ही दिन सभी आठ आरोपियों की विशेष न्यायाधीश कोर्ट से जमानत मिल गई। उधर, अधिवक्ता संघ ने इस मुद्दे पर 16 व 17 मई को हड़ताल पर रहने का एलान किया था। संघ की मांग है कि अधिवक्ता केशव प्रसाद द्वारा पुलिस कर्मियों के विरुद्ध दी गई तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ आम सभा की बैठक अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह की अध्यक्षता में संघ सभागार में हुई। अधिवक्ताओं ने अपने साथी केशव प्रसाद के साथ पुलिस द्वारा की गई अमानवीय कार्रवाई की निंदा की। उधर, 14 मई को प्रदेश के विशेष सचिव द्वारा अधिवक्ताओं के संबंध में जिलाधिकारियों को जारी पत्र पर भी अधिवक्ता आक्रोशित हैं। बैठक में अधिवक्ता केशव प्रसाद और विशेष सचिव के पत्र के मुद्दे पर अपनी हड़ताल बढ़ाकर 23 मई तक करने की घोषणा की। कहा कि इसके बाद भी बबेरू पुलिस के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो 23 को सुबह 10 बजे संघ की आम सभा में अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव द्वारा जारी किया गया शासनादेश
बांदा। प्रदेश सरकार के न्याय अनुभाग में विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा 14 मई को सभी जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि जनपद न्यायालयों में अधिवक्ताओं की ओर से किए जाने वाले अराजकतापूर्ण कृत्यों का तत्काल संज्ञान लिया जाना सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई करने का कष्ट करें। साथ ही समय-समय पर यह कार्रवाई की सूचना शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। (संवाद)

मंडल अधिवक्ता एसोसिएशन भी आंदोलन में कूदा
बांदा। अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव और उनके परिवार के साथ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में चित्रकूटधाम मंडल अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन भी शामिल हो गया है। मंगलवार को एसोसिएशन के निर्णय पर अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। कमिश्नरी परिसर में एसोसिएशन अध्यक्ष जयराम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर जिला अधिवक्ता संघ जो भी निर्णय लेगा एसोसिएशन उस पर शामिल रहेगा। न्यायालय से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी। महासचिव संजय कुमार मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता संघ के हर निर्णय में अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन शामिल रहेगा। यह भी तय हुआ कि इस मुद्दे पर मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed