फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advocate on strike against Deputy Registrar

उप निबंधक के खिलाफ हड़ताल पर अधिवक्ता

Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Advocate on strike against Deputy Registrar
Advocate on strike against Deputy Registrar - फोटो : BANDA
अतर्रा। उप निबंधक द्वारा अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों के साथ अभद्रता करने पर अधिवक्ताओं ने तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि उप निबंधक का स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन

पहले दिन बुधवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर सूना रहा। स्टांप वेंडर और फोटो कापी संचालकों ने दुकान बंद रख अधिवक्ताओं का समर्थन किया। संघ अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व महासचिव बृजमोहन सिंह राठौर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुरानी तहसील गेट पर रजिस्ट्रार के विरुद्ध नारेबाजी की। जिलाधिकारी समेत महानिरीक्षक निबंधन व आयुक्त स्टांप उत्तर प्रदेश सहित उच्चाधिकारियों को रजिस्टार के खिलाफ पत्राचार किया है। महासचिव ने कहा कि हड़ताल 13 अ
विज्ञापन

गस्त तक चलेगी। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, मनोज द्विवेदी, कमलेश यादव, नंद किशोर कुशवाहा, श्याम बाबू गुप्ता, सुशील, विनोद तिवारी, धीरेंद्र, भोला द्विवेदी, शिवमूर्ति मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, अवनीश तिवारी, चंद्रभान, राजेंद्र, ब्रह्मदत्त शुक्ला, राजेश द्विवेदी, संतोष द्विवेदी आदि वकील उपस्थित रहे। उधर, बार एसोसिएशन, अतर्रा की ओर से बांदा अधिवक्ता संघ को पत्र भेजकर हड़ताल में सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि उप निबंधक कार्यालय में कुछ दिन पूर्व आईं रजिस्ट्रार विजय लक्ष्मी द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं और स्टांप वेंडरों सहित लेखकों से नोकझोंक और विवाद किया जा रहा है। इसी से अधिवक्ता खफा हैं। संघ के माध्यम से उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed