फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Advice to avoid fraudulent credit companies

फर्जी जमा कंपनियों से बचने की सलाह

Fri, 13 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 13 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advice to avoid fraudulent credit companies
बैैंक - फोटो : द रिचेस्ट

बांदा। भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी ओपी गुप्ता ने कहा है कि फर्जी जमा कंपनियों से लोगों को होशियार रहना चाहिए। उन्होंने बचत के आसान तरीके और बैंक योजनाओं का सही फायदा उठाने के तरीके बताए। करेंसी के असली-नकली होने की जानकारियां दीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां कनवारा गांव में यूपी ग्रामण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उक्त बातें कही गईं। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक महाप्रबंधक आरएस सेंगर ने किसानों से कहा कि बैंक में प्रचलित योजनाओं का भरपूर फायदा लें। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्र ने केसीसी में फसल बीमा न प्राप्त होने की समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि समय से जमा और निकासी करने पर बीमा लाभ दिया जाएगा। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक डीपी सिंह ने कहा कि विकास के लिए सरकार द्वारा नाबार्ड समेत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को इनका फायदा उठाना चाहिए। एलडीएम जेके ढींगरा ने कहा कि भारत सरकार और रिजर्व बैंक की नीति के मुताबिक बैंक जिले के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। शिविर में वित्तीय समावेशन प्रबंधक आरके त्रिपाठी, आईटी प्रबंधक कुमारी प्रीति गुप्ता, शिवानी रैकवार और इलाहाबाद बैंक के मुमताज अली, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के वीके सिंह आदि उपस्थित रहे। शिविर में नोट बदलने का काउंटर भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed