फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Administration honored 32 farmers

32 किसानों को प्रशासन ने किया सम्मानित

Wed, 23 Dec 2020 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Administration honored 32 farmers
Administration honored 32 farmers - फोटो : BANDA
बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। कई जगह आयोजन हुए। किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य आयोजन विकास भवन में %किसान सम्मान’ समारोह के रूप में हुआ। 101 स्वयं सहायता समूहों को चेक के माध्यम से एक करोड़ एक लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कृषि, मत्स्य, उद्यान, पशुपालन में बेहतर कार्य करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया। उन्हें नई तकनीक से खेती की सलाह दी। सांसद प्रतिनिधि स्वदेश शिवहरे गोलू ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के फायदे बताए। मेले में कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य, मंडी परिषद, प्रधानमंत्री फसल बीमा, उद्यान, सहकारिता, इफ्को आदि विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संयुक्त उप निदेशक कृषि चित्रकूटधाम मंडल उमेश कटियार, जिला कृषि अधिकारी डा.प्रमोद कुमार, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य एससी वर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम श्रीकृष्ण करूणाकरण, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी मिश्रा, उद्यान अधिकारी परवेज अहमद, जिला पशु चिकित्साअधिकारी राजीव धीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़ोखर ब्लाक संगोष्ठी भवन में किसान सम्मान दिवस के मौके पर किसान राजेंद्र दत्त पुत्र द्वारिका (इटवां) को बेहतरीन कृषक का प्रमाणपत्र व दो हजार रुपये तथा शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। बीडीओ अनुभव श्रीवास्तव, प्रभारी बीज भंडार मुन्नीलाल वर्मा, एडीओ भैरव प्रसाद सहित किसान ज्ञान सिंह (सिंगरौर), सूर्यप्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश यादव आदि उपस्थित थे।
किसानों को तकनीकी कृषि की दी जानकारी
कमासिन। विकास खंड कार्यालय में किसान दिवस पर किसान विनय कुमार गौतम (बंथरी) को पुरस्कृत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रेम प्रकाश दुबे ने किसानों को तकनीकी जानकारी दी। बीज भंडार प्रभारी रामजियावन, कृषि तकनीकी मैनेजर दीनानाथ यादव, कृषि तकनीकी सहायक राजेंद्र कुमार, संदीप केसरवानी, शिवभवन यादव ने संबोधित किया। किसान भरत लाल यादव, रामनारायण रुपौलिहा, रमाकांत, पवन ङ्क्षसह ने आपत्ति दर्ज कराई के वर्तमान में किसान परेशान हैं। उसे उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा।
मंत्री ने महिलाओं को सौंपी ट्रैक्टर व मैजिक की चाभी
बांदा। किसान दिवस पर ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा मवई बुजुर्ग गांव में आयोजित समारोह में प्रदेश के ग्राम विकास एवं समग्र विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती भइया) ने कहा कि महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएं। मंत्री ने साक्षी महिला समूह को ट्रैक्टर व सरस्वती स्वयं सहायता समूह को टाटा मैजिक की प्रतीकात्मक चाभी सौंपी। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी बांटे।
कैश क्रेडिट लिमिट के अंतर्गत 101 समूहों को एक करोड़ के चेक दिए। बीएमएमयू टीम का सहयोग करने पर ग्राम प्रधान गिरजा देवी को व बेहतर कार्य करने पर संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, डिप्टी कमिश्नर एनआरएलएम कृष्ण करूणाकरण पांडेय को शाल व स्मृति चिंह भेट कर सम्मानित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद, गीता सागर, बलराम सिंह, संतोष गुप्ता, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव बघेल सहित खंड विकास अधिकारी आधिकारी आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व मंत्री ने सर्किट हाउस में योजनाओं की समीक्षा की और आवास, मनरेगा, शौचालय आदि में सुधार लाने के निर्देश दिए।
प्रसपा ने पूर्व पीएम की मनाई जयंती
बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष इमत्याज खां ने कहा कि चौधरी जी ने जीवनपर्यन्त किसानों की भलाई के लिए लड़ाई लड़ी। छोटेलाल यादव, जोगेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रमेशचंद्र दुबे, आशीष सोनकर, हीरालाल, रमाशंकर, साजिद सौदागर, आरिफ खां, आबिद मंसूरी मौजूद आदि मौजूद रहे।

चौधरी साहब ने किसानों के लिए संघर्ष किया
बांदा। सपा कार्यालय में चौधरी चरण सिह का जन्म दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष विजय करन यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों व समाज के दबे कुचले लोगों के लिए पूरे जीवन भर संघर्ष किया। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब हमेशा किसान को ही आगे देखना चाहते थे। जिला महासचिव हनीफ, पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव, शमीम बांदवी, अशोक श्रीवास, हसनुद्दीन सिददीकी, सुशील त्रिवेदी, जगरूप यादव, अंकित मिश्रा, पप्पू मिश्रा, तौफीक अंसारी, सूरज शिवहरे आदि मौजूद रहे।

Administration honored 32 farmers

Administration honored 32 farmers- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed