{"_id":"6929e33dd04d72315c06cc4f","slug":"adequate-fertilizers-should-be-distributed-in-the-centers-without-any-discrimination-banda-news-c-212-1-bnd1007-136760-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: केंद्रों में पर्याप्त खाद, बिना भेदभाव कराएं वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: केंद्रों में पर्याप्त खाद, बिना भेदभाव कराएं वितरित
Fri, 28 Nov 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बांदा। सहायक आयुक्त सहकारिता अंसल कुमार ने शुक्रवार को बी-पैक्स खुरहंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद बिक्री अभिलेखों की जांच की और केंद्र के सचिव सहित अन्य कर्मचारियों को सभी किसानों को एक समान रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरूप किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न केंद्रों को गुरुवार को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई गई है।
इसमें बी-पैक्स बिलगांव में 25 मीट्रिक टन डीएपी, बी-पैक्स खुरहंड में 22 मीट्रिक टन यूरिया, दुबरिया में 18 मीट्रिक टन यूरिया, बरछा में 18 मीट्रिक टन यूरिया सहित अन्य केंद्रों में पर्याप्त उर्वरक भेजी गई है। कहा कि सभी केंद्रों पर उर्वरक की कोई कमी नहीं है और सचिव तथा संबंधित कर्मचारियों को समय पर पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)