फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Across the world, by the grace of Rama whirlpool

राम की कृपा से संसार का भवसागर पार

Mon, 21 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 21 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Across the world, by the grace of Rama whirlpool
रामकथा के पूर्व निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष। - फोटो : अमर उजाला

संसार के भवसागर को वही पार करता है, जिस पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है। उनकी कृपा तभी मिलती है जब भक्त उन्हें सब कुछ समर्पित कर ध्यान में लीन हो जाता है। उक्त बातें तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ में कही।

विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर के 102वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार से जहीर क्लब ग्राउंड में श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। सुबह मंगल कलशयात्रा निकाली गई। बाजेगाजे और नाचते घोड़े शामिल हुए। यात्रा में पीतवस्त्र धारी महिलाओं ने मंगल गीत गाए। युवा जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन


स्वामी रामभद्राचार्य ने मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराई। प्रवचन में पहले दिन उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा तो हाथों की ताली है जो बजते ही संशय रूपी पक्षियों को उड़ा देती है। राम की कथा मंगल करती है। जिसके जीवन में रामकथा होगी, उसे तो संशय हो ही नहीं सकता। कहा कि अंगद सीता की खोज में सागर पार कर लंका जाने तो तैयार हुए, लेकिन कहा कि लौटते समय संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जब हनुमान लंका जाने को तैयार हुए तो श्रापवश अपना अतुलित बल भूल गए। रामभद्राचार्य ने कहा कि सागर को वही पार कर सकता है, जिसे प्रभु श्रीराम ने कृपा रूपी अपनी मुद्रिका दे रखी है। लल्लूराम शुक्ल के संगीतमय भजन में भक्त झूमे। अजित गुप्ता, विनोद जैन, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सारंग महाराज, आशीष, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed