फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Accountant associations 12 officials suspend

लेखपाल संघों के 12 पदाधिकारियों पर गिरी गाज

Thu, 01 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 01 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Accountant associations  12 officials suspend
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे हड़ताली लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा लेखपालों की हड़ताल को निषिद्ध घोषित करने के बाद शासन के तेवर देखकर प्रशासन ने भी हड़ताली लेखपालों पर शिकंजा कस दिया है। प्रशासन ने लेखपाल संघ के 12 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह सभी जिला/तहसील स्तरीय लेखपाल संघ के अध्यक्ष/मंत्री हैं। निलंबन आदेश संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारियों द्वारा जारी किए गए हैं। निलंबित होने वालों में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय और मंत्री अलखराम अवस्थी शामिल हैं। यह दोनों सदर तहसील में कार्यरत हैं। इनके अलावा संघ के सदर तहसील अध्यक्ष शिवचंद्र यादव व मंत्री रामकिशोर कुशवाहा निलंबित किए गए हैं। बबेरू तहसील में संघ अध्यक्ष चंद्रपाल और मंत्री रामजियावन, पैलानी तहसील में अध्यक्ष अवधेश शुक्ला व मंत्री कृष्णचंद्र विश्वकर्मा, नरैनी तहसील मेें अध्यक्ष राम किशोर साहू और रामलाल कुशवाहा तथा अतर्रा तहसील में अध्यक्ष पुरुषोत्तम शुक्ला और मंत्री रामभवन वर्मा को निलंबित किया गया है। इन सभी के निलंबन की पुष्टि अपर जिलधिकारी गंगाराम गुप्ता ने भी की है।

विज्ञापन


                                       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed