फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   accidant

सड़क हादसों में दो किसानों की मौत

Sat, 06 Nov 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
accidant
बांदा। बाइकों की भिड़ंत में वृद्ध किसान की मौत हो गई। उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य सड़क दुर्घटना में टेंपों की टक्कर से किसान की जान चली गई। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के उसरा पुरवा निवासी इस्लाम (62) शुक्रवार को शाम अपने पुत्र नईम (18) के साथ बाइक में अतर्रा से घर लौट रहा था। अतर्रा के नजदीक ही सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। कानपुर ले जाते समय इस्लाम की मौत हो गई। मृतक के पुत्र मकसूद ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी करता था। तीन बीघा जमीन है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव निवासी राजेंद्र उर्फ जिकरी (45) पुत्र बदलुवा शुक्रवार की रात अपने साथी बच्चन (35) पुत्र लालू के साथ बाइक पर शहर से गांव लौट रहा था। तिंदवारी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed