फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Aadhar card will also be issued to school children from BRC

बीआरसी से भी जारी होंगे स्कूली बच्चों को आधार कार्ड

Fri, 13 Sep 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will also be issued to school children from BRC
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में अब बेसिक शिक्षा परिषद व मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अपने बीआरसी से आधार कार्ड मिल सकेंगे। शासन ने मंडल के लिए 46 आधार नामांकन किट उपलब्ध कराई हैं। यह काम इसी माह से शुरू होगा। प्रत्येक बीआरसी में इसके लिए दो मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंडल में परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या लगभग 12 हजार है। इनमें तकरीबन 15 लाख छात्र-छात्राएं हैं। इनमें दो लाख से अधिक के पास आधार कार्ड नहीं हैं, जबकि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में आधार अनिवार्य कर दिया गया है। उधर, आधार कार्ड केंद्र गिनेचुने होने से स्कूली बच्चों के कार्ड नहीं बन पा रहे थे। इसके मद्देनजर बेसिक शिक्षाधिकारियों ने बीआरसी स्तर पर आधार नामांकन केंद्र खोलने के लिए प्रदेश सरकार से अनुरोध किया था।
विज्ञापन

अंतत: शिक्षाधिकारियों के अनुरोध को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। हरेक बीआरसी में आधार कार्ड नामांकन केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शासन ने मंडल के प्रत्येक जनपद में हरेक बीआरसी को दो-दो आधार नामांकन किट उपलब्ध करा दी हैं। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो-दो मास्टर ट्रेनर दिए जा रहे हैं। बाद में बीआरसी के ही अंग्रेजी में दक्ष दो कर्मचारियों को आधार कार्ड जारी करने का काम सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

46 में 17 ही पास हो पाए कर्मचारी
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों अंग्रेजी में दक्ष 46 कर्मचारियों को चिह्नित कर झांसी में प्रशिक्षण दिलाया था, लेकिन उनमें सिर्फ 17 कर्मचारी ही ऑनलाइन परीक्षा में पास हुए। इनमें बांदा के सात कर्मचारी शामिल हैं। फेल कर्मचारियों को विभाग पुन: प्रशिक्षण दिलाने के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा में शामिल करेगा।

मंडल में बीआरसी व आधार से वंचित छात्र
जनपद बीआरसी वचित छात्र
बांदा 8 70,000
महोबा 4 30,000
चित्रकूट 5 45,000
हमीरपुर 6 55,000
योग 23 2,00,000
केंद्र पर सोमवार को होगा निर्णय
बीआरसी में छात्र-छात्राओं के आधार बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को मास्टर ट्रेनरों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आधार नामांकन केंद्र खोलने की तिथि नियत की जाएगी। -गंगाचरण राजपूत, सहायक शिक्षा निदेशक
चित्रकूटधाम मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed