{"_id":"5e9b37068ebc3e72bf408f71","slug":"a-young-man-from-bhopal-died-in-hospital-banda-news-knp5558899100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल से आए युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल से आए युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
बांदा। नेशनल हाईवे पर बेहोश मिले युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह भोपाल (एमपी) का रहने वाला था और लॉकडाउन में यहां फंस जाने पर घर नहीं जा पाया था। कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच हुई यह मौत लोगों में चर्चा का विषय है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मौत की वजह हार्ट अटैक मान रहा है।
बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग में संकट मोचन मंदिर के पास शुक्रवार को सुबह बेहोश युवक को 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उसने अपना नाम शिवराज शरन (37) पुत्र लोकमान्य निवासी कोलू खेड़ा (खुजरई, भोपाल) बताया। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल अभिलेखों में मौत की वजह बेहोशी और सांस में दिक्कत बताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, कोरोना के खौफ के बीच हुई इस मौत को लेकर लोगों में चर्चाएं गर्म रहीं। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी के हवाले से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि शिवराज डायबिटीज का मरीज था। उसकी मृत्यु हार्टअटैक से हुई। वह यहां किसी काम से आया था और लॉकडाउन से वह घर नहीं लौट सका। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। शनिवार देर शाम तक परिजन यहां नहीं आ सके।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि हार्टअटैक में भी बेहोशी और सांस लेने में दिक्कत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव का कहना है कि वह खुद मृतक का नमूना जांच के लिए नहीं भेज सकते। इसके लिए सीएमओ को पत्र जारी करना होगा। उन्होंने भी हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई है।