फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man committed suicide after losing lakhs in gambling after selling his land.

Banda News: जमीन बेचकर जुए में हारे लाखों, युवक ने दी जान

Sun, 15 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 15 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after losing lakhs in gambling after selling his land.

विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में एक युवक ने आर्थिक और मानसिक तनाव के चलते शनिवार को घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तेंदुरा गांव निवासी नवल किशोर (38) का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। बताया जाता है कि पत्नी जब कमरे में पहुंची तो पति को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पड़ोसी बउवा ने बताया कि नवल किशोर एक बीघा जमीन का काश्तकार था। छह माह पहले उसने अपनी जमीन बेच दी थी। जमीन बिक्री से मिले पांच लाख रुपये उसने शराब पीने और जुआ खेलने में गंवा दिए। रुपये खत्म होने के बाद वह अक्सर तनाव में रहता था। इस कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई थी जिससे वह गहरे दबाव में था। बिसंडा थानाध्यक्ष राममोहन राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed