फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A residential colony worth Rs 150 crore will be developed for the weaker sections.

Banda News: निर्बल वर्ग के लिए विकसित होगी 150 करोड़ की आवासीय कालोनी

Sun, 14 Dec 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A residential colony worth Rs 150 crore will be developed for the weaker sections.
फोटो- 01 महोखर स्थित आवासीय कालोनी की भूमि। संवाद
बांदा। निर्बल वर्ग के लोगों का भी अपना आशियाना होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सटे महोखर गांव में विकास प्राधिकरण मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आवासीय योजना विकसित करने जा रहा है। जिसमें छोटे बड़े 1300 से अधिक मकानों के लिए प्लाट बनेंगे। आवासीय कॉलोनी को विकसित करने में 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विकास प्राधिकरण की 73वीं बोर्ड बैठक में आवासीय योजना को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण व नया शहर योजना के तहत दुर्बल वर्ग के लोगों को मकान के लिए जमीन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सटे महोखर गांव में 100 करोड़ की लागत से 47 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। जिसमें आवासीय कॉलोनी को विकसित किया जाएगा। 50 करोड़ की लागत से पार्क, सड़क, बिजली व पानी आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन




जिसमें छोटे बड़े 1300 से अधिक मकानों के लिए प्लांट बनाए जाएंगे। हालांकि विकास प्राधिकरण प्रथम चरण में 17 हेक्टेयर में 426 छोटे-बड़े प्लांट बनाने जा रहा है। जिसके लिए योजना का तलपट मनचित्र एवं ले-आउट स्वीकृत हो गया है। अजीत कुमार आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा ने बोर्ड की बैठक में योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------



जल्द निर्धारित होगी प्लाट की दर



बोर्ड की बैठक में आवासीय भूमि की कास्टिंग के आधार प्लाट की प्रति वर्ग मीटर दर निर्धारित करने पर सहमति बनी है। सहायक अभियंता का कहना है कि जल्द सर्किल दर व कास्टिंग के आधार पर दर निर्धारित होगी। महोखर गांव के पास बनने वाली आवासीय कालोनी दो माह में तैयार हो जाएगी। भूमि की पैमाइस सहित प्लाट काटने का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क, पानी, पार्क, बिजली आदि का काम होना शेष है।

------



बोर्ड की बैठक के मुख्य बिंदु



1- तुलसी नगर आवासीय योजना में सर्किल दर व वर्तमान कास्ट इंफ्लेशन इंडेक्स आधार पर आवासीय दर को 15 हजार प्रति वर्गमीटर किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

2-विकास प्राधिकरण के स्वामित्व की बाबूलाल चौराहा स्थित राइफल क्लब मैदान की भूमि के व्यवसायिक नियोजन किए जाने के लिए लेआउट व तलपट मानचित्र स्वीकृत हुआ।

3- नवाब टैंक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क (आक्सीजन पार्क) के पास अटल सरोवर का सुंदरीकरण के लिए अवस्थापना निधि से 188.81 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।




-----



वर्जन-

सरकार की मंशा है कि प्रत्येक परिवार के पास अपना मकान हो। इसी उद्देश्य से कई आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही है। निर्बल वर्ग के लिए महोखर में कालोनी विकसित की जा रही है। यहां पर करीब छोटे-बड़े 1350 प्लाट बनाए जाएंगे।

मदन मोहन,

सचिव विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed