{"_id":"668988e45a4218d7d90f077b","slug":"a-girl-jumped-from-the-ken-river-bridge-and-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-112757-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवती ने केन नदी पुल से लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवती ने केन नदी पुल से लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
बांदा। जीजा के साथ अपने गांव जा रही युवती ने केन नदी पुल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखाया है।
हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के भैंसमरी गांव निवासी रोशनी (23) शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे जीजा रमजानी के साथ बाइक से गांव जा रही थी। केन नदी पुल पर रोशनी ने जीजा से चक्कर आने की बात कही। जीजा ने बाइक रोकी तो रोशनी ने केन नदी पुल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
रमजानी ने बताया कि उसकी दो बेटियों निशा और सोनम की शादी दो जून को थी। रोशनी 23 मई को उनके घर आ गई थी। शादी में शिरकत करने के बाद वह उनके घर में रुक गई थी। शुक्रवार को रोशनी के घर से छोटे भाई पप्पू का फोन आया था, जिसमें उसने रोशनी को घर भेजने की बात कही थी। इस पर वह रोशनी को छोड़ने भैंसमरी गांव जा रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की है। यहां आए छोटे भाई पप्पू ने बताया कि उसे समझ में नहीं आ रहा कि रोशनी ने यह कदम क्यों उठाया घटनास्थल पर शव को देखकर वह फफक पड़ा। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजन अभी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। कारणों की जांच की जा रही है।