फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A father committed suicide three days before his daughter's wedding

Banda News: बेटी की शादी से तीन दिन पहले पिता ने दी जान

Sat, 06 Jul 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
A father committed suicide three days before his daughter's wedding
बांदा/बबेरू। बेटी की शादी में आड़े आ रही आर्थिक तंगी से परेशान होकर वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी की नौ जुलाई को खप्टिहा कलां से बरात आनी थी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी विशोसर कोरी (62) ने शनिवार को सुबह अपने घर के दरवाजे पर लगे बबूल के पेड़ से अपनी लुंगी से फंदा लगा लिया। शादी के घर में मातम पसर गया। छोटे भाई रामबाबू ने बताया कि विशोसर के चार बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी दुलरिया, लक्ष्मनिया, रमकलिया व एक पुत्र रामचंद्र की शादी हो चुकी है। चौथे नंबर की पुत्री गोमती की शादी नौ जुलाई को है।
बरात खप्टिहा कलां गांव से आनी है। सात जुलाई से घर में कार्यक्रम शुरू होने थे। इस बीच दो दिन पहले विशोसर ने अपने छोटे भाई से बरातियों के स्वागत सत्कार कैसे करूंगा की वेदना व्यक्त की थी। भाई ने बताया कि इसी को लेकर वह परेशान था। इसी परेशानी में उसने अपनी जान दी है। विशोसर के पास डेढ़ बीघा जमीन है। वह खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करता था। उसके दोनों पुत्र भी मजदूरी करते हैं। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन पुत्री की शादी में आर्थिक तंगी की वजह बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन



तय तारीख में ही होगी शादी, कोई मांग नहीं की गई
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद विशोसर के समधी खप्टिहा कलां गांव के राजू ने बताया कि छह माह पहले उन्होंने अपने पुत्र रामलखन की शादी विशोसर की पुत्री गोमती के साथ तय की थी। शादी में लेन-देन या दहेज की कोई बात नहीं हुई थी। साधारण तरीके से शादी होने की बात कही गई थी। उसके सबसे बड़े पुत्र की शादी है। लड़की पक्ष नौ जुलाई को ही शादी करने की बात कह रहे हैं। इसलिए वह अब पांच आदमी जाकर लड़की को विदा कराकर घर ले आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed