{"_id":"634fa555ff2bd7e34e2eddfa99f6c4fa","slug":"a-driver-killed-in-collision-of-tractors-one-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरैनी। सड़क किनारे खड़े पुआल से लदे ट्रैक्टरों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मकरी सौंता (कालिंजर) गांव निवासी दयाराम साहू (28) पुत्र बिंदा प्रसाद सोमवार को देर शाम ट्रैक्टर में पुआल लादकर बांदा से गांव आ रहा था।
रिसौरा गांव के आगे बांदा-नरैनी राजमार्ग पर ट्रैक्टर खड़ाकर पुआल दुरुस्त करने लगा। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार पुआल लदे दूसरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दयाराम नीचे गिर गया और ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद दूसरा ट्रैक्टर आगे जाकर खंती में पलट गया। इसमें चालक संगीत (25) पुत्र सुंदरलाल निवासी पनगरा को भी गंभीर चोंटे आईं। उसे सीएचसी नरैनी मेें भर्ती कराया। मृतक चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।