{"_id":"573cb30d4f1c1bd41aac73ce","slug":"a-death-from-diarrhea-six-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से एक की मौत, छह अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से एक की मौत, छह अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में महिलाएं भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बेंदा। पारा चढ़ने के साथ ही डायरिया का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को डायरिया से ग्रस्त एक मरीज की मौत हो गई। छह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौरही पीएचसी क्षेत्र के महोखर गांव निवासी जयनारायण (38) पुत्र रंजीत सिंह को डायरिया होने पर मंगलवार को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रात में उसकी मौत हो गई। बुधवार को डायरिया से पीड़ित विनीत (20) पुत्र राजेंद्र निवासी अलीगंज, मधु (8 माह) पुत्री चंद्रप्रकाश निवासी कटरा, शुकरू (60) पत्नी रामभजन निवासी जौरही, जाहिदा (55) पत्नी यासीन निवासी डिग्गी चौराहा व सुशीला (40) पत्नी मातादीन निवासी कबरई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, ओपीडी में भी लगभग 60 डायरिया ग्रस्त मरीजों का उपचार किया गया।
बेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक तिंदवारी पीएचसी क्षेत्र के भिड़ौरा गांव में 50 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं। पीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. नरेंद्र विश्वकर्मा ने बुधवार को चिकित्सकों की टीम भेजकर बीमारों का इलाज कराया। बेंदा गांव के मजरा लगदेउरा और धौसड़ गांव में भी डायरिया फैला है। पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने चिकित्साधीक्षक को सूचना देकर डाक्टरों की टीम भेजने की मांग की है।