{"_id":"67155158c7e4e7174d02b104","slug":"a-boy-slipped-and-fell-into-a-pond-died-by-drowning-banda-news-c-212-1-sknp1006-117089-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तालाब में फिसलकर गिरा बालक, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तालाब में फिसलकर गिरा बालक, डूबने से मौत
विज्ञापन
बांदा। तालाब के किनारे खेलते समय पैर फिसल जाने से बालक तालाब में डूब गया। जाल डलवाने पर तालाब से बालक का शव मिला।
मरका थाना क्षेत्र के मुड़वारा गांव निवासी नंदू (10) शनिवार की शाम घर से खेलने के लिए निकला था। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के किनारे खेलते समय पैर फिसल जाने से तालाब में डूब गया। देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में तलाश करने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों से कहकर तालाब में जाल डलवाया तो नंदू का शव जाल में फंसकर बाहर आ गया। आंख के पास चोट भी थी।
चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया कि तालाब में बोल्डर पड़े हैं। आशंका जताई कि तालाब में गिरने से उसकी आंख के पास चोट लग गई है। तीन भाइयों में बड़ा था। पिता बबलू सिंह किसान हैं। मां संध्या है। मरका थाना इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि तालाब में डूबकर बालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।