{"_id":"41-96838","slug":"Banda-96838-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ा गांव में किसान मजदूर फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ा गांव में किसान मजदूर फांसी पर झूला
Banda
Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मरका (बांदा)। आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे किसान मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर सूना था। पत्नी मजदूरी करने गई थी। बृहस्पतिवार को सांड़ा गांव में सुखुवा प्रजापति (40) पुत्र मेड़वा ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी मनरेगा में चल रहे काम में खंती खोदने गई थी। बच्चे स्कूल गए हुए थे। सुखुवा ने घर के दरवाजे बंद कर दिन में करीब 11 बजे फांसी लगा ली। दोपहर को स्कूल से लौटे बच्चों को दरवाजे बंद मिले। बमुश्किल दरवाजे खोले गए तो सुखुवा की लाश लटकती मिली। उप निरीक्षक रामबाबू पटैरिया ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी है। मृतक के पास एक बीघा जमीन थी। मेहनत, मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। उसके चार बच्चे हैं। घर वालों का कहना है कि तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन