{"_id":"77094","slug":"Banda-77094-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल से 197 हज यात्रियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल से 197 हज यात्रियों का चयन
Banda
Updated Wed, 16 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों से लगभग दो सैकड़ा हज यात्री इस साल हज के लिए जाएंगे। मंगलवार को लखनऊ में लाटरी के जरिए इनका चयन किया गया। सबसे ज्यादा 111 हज यात्री बांदा जनपद के हैं। अब इन्हें मूल पासपोर्ट के साथ 51 हजार रुपए की पेय स्लिप 11 जून तक हज कमेटी, लखनऊ को भेजनी होगी।
जिला हज कमेटी मेंबर हाजी सैय्यद सुभान अली ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश से कुल 37 हजार आवेदन हुए हैं। केंद्रीय हज कमेटी मुंबई ने 25,359 का कोटा निर्धारित किया है। इनका चयन लाटरी के जरिए किया गया है। हमीरपुर से 54, महोबा में 24 और कर्वी (चित्रकूट) में सभी आठ आवेदन मंजूर हो गए। यह निर्धारित कोटे के अंदर थे। लिहाजा सभी का चयन हो गया है। अलबत्ता बांदा में मात्र दो आवेदन अधिक होने से लाटरी निकाली गई। यहां लाटरी से 111 नामाें का चयन हुआ है। इनमें 13 हज यात्री रिजर्व कैटेगरी के हैं।
उन्होंने बताया कि मूल पासपोर्ट और एक फोटो के साथ 51 हजार रुपए बैंक में जमा करने की रसीद 11 जून तक यूपी हज कमेटी लखनऊ में जमा करना अनिवार्य है। 19 जुलाई तक शेष राशि और हवाई जहाज का किराया जमा होगा। यह राशि कोर बैंकिंग सिस्टम के तहत किसी भी बैंक में जमा की जा सकती है।
विज्ञापन
यह भी बताया कि बैंक संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9452738777 पर संपर्क किया जा सकता है।