{"_id":"76801","slug":"Banda-76801-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बच्चे की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बच्चे की मौत, कई घायल
Banda
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा/कमासिन/बबेरू। ट्रक की टक्कर से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार जेल भेज दिया। एक अन्य घटना में टेंपो पलटने से 12 यात्री घायल हो गए। छह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया।
कमासिन निवासी ज्वाला (10) पुत्र धर्मा मां को लेने चौराहे गया था। पछौंहा की ओर से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश मर्चरी में रखवा दी। एक अन्य घटना में तिलौसा बस अड्डे के पास कलमतिया (65) पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, अतर्रा से सवारियां भरकर बिसंडा जा रही टेंपो नहर के पास पलट गई। कई यात्री नीचे दब गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। टेंपो सवार संगीता (30) और उसका दो वर्षीय पुत्र निहाल, मौसम (25) और उसकी चार वर्षीय पुत्री निराशिमा (सभी निवासी मंझनपुर, कौशांबी), रामबाई (12), रमसखिया (55) निवासी पुनाहुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली रूप से घायल हुए छह यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में नरैनी की ओर से आ रही जीप हैंडपंप से टकरा गई। पानी भर रही गुंजन गुप्ता (20), सहोद्रा (5) व संजय (4) घायल हो गए। हैंडपंप उखड़कर दूर जा गिरा। चालक जीप छोड़कर फरार हो गया।
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी राजेंद्र बहादुर सिंह (50) पुत्र इंद्रबली सिंह कमासिन ब्लाक के दुर्गादाई का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।
रविवार को वह बबेरू के विभार थोक निवासी अपने बड़े भाई सुरेंद्र बहादुर सिंह से मिलकर गांव वापस जा रहे थे। कमासिन-राजापुर मार्ग पर दतौरा-सुनहुला संपर्क मार्ग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। नाजुक हालत में चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया।