{"_id":"76157","slug":"Banda-76157-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, ओले से गांवों में नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी, ओले से गांवों में नुकसान
Banda
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंदाघाट। जनपद का अधिकांश हिस्सा जहां एक ओर तेज धूप और लू के थपेड़ों से जूझता रहा वहीं उत्तरी सीमा पर कुछ गांवों में मौसम ने बर्बादी का कहर ढाया। तेज आंधी ओलों से काफी नुकसान हुआ। कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई किसानों की फसल उड़कर इधर-उधर बिखर गई। हालांकि अांधी के बाद तापमान में कुछ गिरावट भी आई।
बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि बीच-बीच में हल्के-फुलके बादल भी आए। मुख्यालय समेत अधिकांश जनपद इसी मौसम से जूझता रहा। लेकिन जनपद की उत्तर सीमा पर फतेहपुर जनपद की सीमा से जुडे़ बेंदाघाट, जौहरपुर, माचा, जलालपुर, छापर, भुजरख, अमलीकौर आदि गांवों में शाम करीब चार बजे तेज आंधी ने धावा बोला। कुछ देर बाद ओलाबारी शुरू हो गई। आंधी लगभग एक घंटा और ओलावृष्टि एक घंटा चली। प्रभावित गांवों में दर्जनों बिजली के खंभे गिर गए। बेंदाघाट का ट्रांसफार्मर गिर गया। नतीजे में इन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
उधर, खलिहानों में पड़ी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा। कटी हुई फसल उड़कर दूर तक बिखर गई।