{"_id":"76156","slug":"Banda-76156-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-गर्वनेंस प्लान से होगी काम में आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-गर्वनेंस प्लान से होगी काम में आसानी
Banda
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। ई-गर्वनेंस प्लान को बढ़ावा देने संबंधी प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के जारी किए गए पत्र के बाद चित्रकूटधाम मंडल में इस प्लान को तेजी से लागू करने की कोशिश शुरू हो गई है। लखनऊ से आए वरिष्ठ सलाहकार ने मंडल से आए अधिकारियों की कार्यशाला में ट्रेनिंग दी। टिप्स देकर बताया गया कि ई-गर्वनेंस प्लान से कई कामों में आसानी होगी।
बुधवार को मयूर भवन में आयोजित कार्यशाला में वरिष्ठ सलाहकार संजय शर्मा ने बताया कि नेशनल ई-गर्वनेंस प्लान से जनपदों में ई-सर्विस डिलेवरी, कामन सर्विस सेंटर की स्थापना, स्वान आदि की शुरूआत हुई है। इन योजनाओं को संचलित करने के लिए मंडल स्तर पर सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, पीडी, डीडीओ, तहसीलदार, डीएसओ, कानूनगो, बीडीओ, एनआईसी अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर आयुक्त डा.ललित वर्मा ने कहा कि ई-गर्वनेंस प्लान से आय, निवास, जाति, हैसियत, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी मामले आदि कामों में सहूलियत होगी। प्रदेश मुख्यालय से आए नीरज पांडेय, जितेंद्र सिंह आदि के अलावा जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मदान ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला का आयोजन अपर जिलाधिकारी केएन सिंह ने किया था।