{"_id":"76147","slug":"Banda-76147-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी से बचाने की गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी से बचाने की गुहार
Banda
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। दलित महिला ने डीआईजी से पति व परिवार को दबंगों और थानाध्यक्ष से बचाने की फरियाद की है। उसका आरोप है कि दबंग दलित को दरवाजे से उठा ले गए। बाद में पुलिस ने दबंगों से छुड़वाकर उसका चोरी में चालान कर जेल भेज दिया। डीआईजी ने महोबा एसपी को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कबरई (महोबा) निवासी सुनीता कोरी ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि कबरई के ही दबंग और अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति ने दो साल पहले घर में घुसकर उसके साथ दुराचार की कोशिश की थी। इसका मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप लगाया कि अब फिर दबंग की नजरें उस पर हैं। दबाव बनाने के लिए पिछले माह सरेशाम उसके पति मुन्नालाल कोरी को दबंग घर के दरवाजे से बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले गया। थाने में सूचना देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस ने समझौते की सलाह देकर भगा दिया। अगले दिन फोन पर कहा गया कि पति की रिहाई के लिए दो लाख रुपए लेकर उरई कोतवाली के पास आओ। वह किसी तरह जोड़कर 17 हजार रुपए लेकर उरई गई लेकिन कोई नहीं मिला। वहां उसने पुलिस को सूचना दी। 26 अप्रैल को महोबा एसपी को पूरी घटना बताई। सुनीता ने आरोप लगाया कि कबरई थाना पुलिस ने उसके पति को दबंगों से बरामद कर ट्रैक्टर चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। तब से पति जेल में है। आरोपी घर के इर्दगिर्द मंडराकर धमकियां दे रहे हैं।