{"_id":"75986","slug":"Banda-75986-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका सबलीकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका सबलीकरण पर जोर
Banda
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। चिराग फाउंडेशन की बैठक में वार्षिक पत्रिका ‘चिराग स्मारिका’ प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा पेश करने के साथ अन्य कार्याें की रूपरेखा तय की गई।
डा.रफीक नर्सिंग होम में मंगलवार को हुई बैठक में चिराग फाउंडेशन अध्यक्ष डा.शबाना रफीक ने कहा कि 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें दो विधवा महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। पिछले वर्षाें की तरह वर्ष 2012-13 में भी महिला व बालिका सबलीकरण की दिशा में काम करना प्रमुख लक्ष्य बताया। आम सहमति से वार्षिक पत्रिका चिराग स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आमना जमां ने चिराग संगठन की सदस्यता ग्रहण की। प्रबंधक डा.सबीहा रहमानी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर संगठन की वरिष्ठ सदस्य उजमा जमां, जावेदा जमां, डा.मोनिका सक्सेना, डा.दीपाली गुप्त, तबस्सुम फातमा व मंजर ने संबोधित किया। डा.सुहेब रफीक, फहमीदा निसार, शाहिदा खातून, शाहिदा बेगम, वसीम जहां, सीमा अशरफ जाफरी, स्नेहलता रावत, राबिया खानम आदि मौजूद रहीं।