{"_id":"75728","slug":"Banda-75728-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से वृद्धा की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से वृद्धा की मौत, तीन घायल
Banda
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। कच्ची दीवार ढह जाने से वृद्धा की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस और राजस्व कर्मियों को देने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, ट्रैक्टर ट्राली पलटन जाने से वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए।
खुरहंड निवासी तुलसा देवी (65) पत्नी रामआसरे द्विवेदी रविवार को सुबह मकान की सफाई करते समय कच्ची दीवार ढह जाने से वह मलबे में दब गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मलबे से वृद्धा की लाश बाहर निकाली। चौकी पुलिस और लेखपाल को सूचना देने के बाद परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा गांव के किसान रविवार को ट्रैक्टर से गेहूं बेचने बांदा आ रहे थे। झील का पुरवा के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें सवार किसान गोरे (50), रामकृपाल (52) और 60 वर्षीय वृद्धा घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।