फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अपहृत छात्रा को मुंबई ले जाकर फेंका

अपहृत छात्रा को मुंबई ले जाकर फेंका

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अतर्रा। तीन दिन पूर्व अपहृत कर ली गई छात्रा अपहृताओं के चंगुल से छूटने पर वापस लौट आई। उधर, पुलिस उसे बरामद किया जाना बता रही है। शनिवार को यहां उसका डाक्टरी परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

अतर्रा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय इंटर की छात्रा बुधवार को स्कूल जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खानापूरी कर ली। उधर, शनिवार को सुबह यह छात्रा मानिकपुर जीआरपी थाने पहुंच गई। जीआरपी पुलिस ने अतर्रा पुलिस को सूचना दी। अतर्रा थाने से गई पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और बांदा लाकर जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में छात्रा ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे गांव से साइकिल पर स्कूल के लिए आ रही थी। रास्ते में 5 अज्ञात कार सवारों ने उसका अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। छात्रा का कहना है कि शुक्रवार को सुबह उसे होश आया। उसने खुद को मुंबई में रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा पाया। किसी तरह वह ट्रेन से मानिकपुर आई और जीआरपी को सूचना दी। अतर्रा पुलिस उसे यहां लेकर आई। पुलिस ने गुमशुदगी को बदलकर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed