Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कॉलेज में पहली मेरिट के दाखिले पूरे

कॉलेज में पहली मेरिट के दाखिले पूरे

Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। महाविद्यालयों में बीए, बीएससी तथा एमए प्रीवियस की पहली मेरिट के छात्र-छात्राओं के दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन मंगलवार को काउंसलिंग कराई गई। हाई मेरिट के चलते प्रवेश से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को प्राइवेट कॉलेजों का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट में संशोधन से छात्राओं को असुविधा हुई। उधर, जेएन महाविद्यालय में पहली मेरिट के दाखिले का काम पूरा हो गया। दोनों महाविद्यालयों में अभी सीटें खाली हैं। बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी होगी। राजीव गांधी डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ रही।
विज्ञापन

पंडित जेएन महाविद्यालय
बीए प्रथम वर्ष में 430 सीटें हैं। पहली मेरिट में 110 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 210 सीटों के लिए पहली मेरिट 76.40 फीसदी रही। दूसरी सूची 60 फीसदी रहने की उम्मीद है। बीए में 80 प्रवेश हुए हैं। बीएससी प्रथम वर्ष (बायो) में 30 सीटों के लिए 83.80 फीसदी तथा बीएससी में 30 सीटों के लिए 90.20 फीसदी पहली मेरिट रही। इसमें बायो में 17 व मैथ में 19 दाखिले हुए। दूसरी मेरिट 75 फीसदी तक जा सकती है। एमए प्रथम वर्ष में सभी विषयों पर 30-30 सीटों पर प्रवेश के लिए हिंदी में पहली मेरिट 62.81, अंग्रेजी में 62.5, समाजशास्त्र में 61.70, राजनीति शास्त्र में 62.7, अर्थशास्त्र में 60.33, इतिहास में 60.5 तक रही। एमए में पहली मेरिट की 12 से 14 सीटें अभी खाली हैं। प्राचार्य डा.नंदलाल शुक्ल ने बताया कि 6 अगस्त को दूसरी सूची जारी होने की संभावना है। सीटें खाली रहने पर वेटिंग लिस्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज
बीए, बीएससी व एमए की पहली मेरिट सूची के दाखिले का काम मंगलवार को खत्म हो गया। बीए प्रथम वर्ष में 74.6 फीसदी मेरिट पर 120 सीटों में सिर्फ 38 दाखिले हुए। बीएससी (बायो) में 80.2 फीसदी पर 7 तथा मैथ में 80 फीसदी पर 3 छात्राओं ने दाखिले लिए। एमए प्रथम वर्ष हिंदी मेरिट 58.2 पर 5 दाखिले हुए। उर्दू में 59.44 मेरिट के चलते 18 छात्राओं को प्रवेश दिए गए। समाजशास्त्र में 59.44 मेरिट पर 4 दाखिले, इतिहास में 57 फीसदी पर 5, गृहविज्ञान में 65.1 पर 17, शिक्षाशास्त्र में 62.7 फीसदी मेरिट पर 18 तथा एमए हिंदी में सबसे कम 60 फीसदी मेरिट के बावजूद सिर्फ एक दाखिला हुआ है। प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सूची में अचानक रद्दोबदल से दाखिले के बाद छात्राओं के नाम लाक नहीं हो पा रहे हैं। एडमिशन में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि दाखिले का सिलसिला अभी चलेगा।

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय
बीए व बीकाम प्रथम वर्ष की पहली मेरिट क्रमश: 68.67 व 70.70 फीसदी रही। प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार तक बीए प्रथम वर्ष में सिर्फ 3 तथा बीकॉम में 18 दाखिले हुए हैं। दाखिले की प्रक्रिया अभी चलती रहेगी। दूसरी व तीसरी लिस्ट में खाली सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed