{"_id":"41-186576","slug":"Banda-186576-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री और रेलमंत्री का पुतला फूंका
Banda
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रेल किराया और मालभाड़ा में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।
रविवार को सुबह जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। पुतलों मेें लगे तेज आवाज पटाखों के धमाकों से स्टेशन परिसर थर्रा उठा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सहायक स्टेशन प्रबंधक को सौंपा। इसमें कहा गया है कि रेल किराया और मालभाड़ा एकदम इतना ज्यादा बढ़ा देने से आम नागरिकों की जेब पर भारी बोझ पड़ेगा। जरूरी चीजें भी महंगी होंगी। यह बढ़ोत्तरी जन विरोधी है। भाजपा सरकार का यह फैसला देशहित में निरस्त किया जाए। शहर अध्यक्ष मोहम्मद उमर दुर्रानी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, प्रद्युम्न दुबे लालू, सुमन शुक्ला, सीमा खान, शाकिर मंसूर, अखिलेश शुक्ला, धर्मेंद्र रिछारिया, कुतैबा जमां, छेदीलाल धुरिया, अशोक सिंह चौहान, सर्वेश तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, रामजी दीक्षित, वीरेंद्र तिवारी, जयकिशोर गुप्ता, मकसूद अहमद, जहांगीर खान, शिवबली सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।