{"_id":"41-186489","slug":"Banda-186489-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईजी व एमआईजी का सपना होगा पूरा, बीडीए ने शुरू की भूमि आवंटन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईजी व एमआईजी का सपना होगा पूरा, बीडीए ने शुरू की भूमि आवंटन की प्रक्रिया
Banda
Updated Sun, 22 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विकास प्राधिकरण ने नरैनी रोड आवासीय योजना के तहत भूखंड आवंटन को हरी झंडी दे दी है। अब एलआईजी व एमआईजी कालोनियों में रहने का सपना पूरा होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भूखंडों की कीमत 16 से 20 लाख रुपये होगी। विभाग ने पंजीकरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद लाटरी सिस्टम से भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
विकास प्राधिकरण की नरैनी रोड स्थित आवासीय योजना वर्षों से खटाई में थी। एनएच और नरैनी मुख्य मार्ग से सटा होने और बेहतर सुविधाओं की वजह से इसके मूल्य अधिक निर्धारित किए गए। कुछ लोगों ने इसे लेकर हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही बीडीए ने भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 79 एकड़ में एचआईजी की 47 और एमआईजी की 35 कालोनियां बनेंगी। बाकी जगह एलआईजी के लिए छोड़ी गई है। इसका आवंटन बाद में होगा। एचआईजी का 200 वर्ग मीटर (2552 वर्ग फीट) तथा एमआईजी का 162 वर्ग मीटर (1744 वर्ग फीट) का भूखंड होगा। कालोनी लेने वालों को 10 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से कीमत चुकानी होगी। यानी एचआईजी कालोनी की कीमत 20 लाख होगी और एमआईजी के लिए 16.20 लाख देना होगा। पंजीकरण के समय लोगों को एचआईजी के लिए दो लाख और एमआईजी के लिए 1.62 लाख रुपये जमा करना होगा। इसके बाद 4 से 5 किश्तों में बाकी रुपये जमा करने होंगे।
ये सुविधाएं मिलेंगी
बांदा। एचआईजी व एमआईजी कालोनी में ठीक बीच से 100 फीट चौड़ा पक्का मार्ग होगा। यह नरैनी रोड से एनएच अतर्रा मार्ग को आपस में जोड़ेगा। सभी कालोनियों के सामने 20 फीट चौड़े रास्ते। आवासों के बगल ही 19 एकड़ में कांशीराम पार्क की सुविधा होगी। इसके अलावा एक-एक पार्क दोनों कालोनियों में अलग से होंगे। बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 33/11 केवी सब स्टेशन होगा। 24 घंटे पानी के लिए नलकूप व ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे। जल निकासी के लिए छोटे-बड़े नालों के अलावा सीवर लाइन की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
ऐसे कराएं पंजीकरण
-------------
एमआईजी व एचआईजी भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनियन बैंक (छावनी) में इसके लिए 250 रुपये में बुकलेट व फार्म उपलब्ध हैं। फार्म भरकर 31 जुलाई तक बैंक में ही जमा करना होगा। अगस्त में बीडीए की टीम लाटरी पद्धति से भूखंडों का आवंटन करेगी।
-----
मिलेंगी बेहतर सुविधाएं : एक्सईएन
बांदा। विकास प्राधिकरण एक्सईएन ने बताया कि भूखंडों की कीमत कुछ ज्यादा जरूर है, लेकिन भूखंड स्वामियों को बेहतर सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यह योजना सफल रही तो एलआईजी के लिए भूमि आवंटन की व्यवस्था शुरू की जाएगी।