{"_id":"41-186202","slug":"Banda-186202-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवाहे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरवाहे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
Banda
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मवेशी चराने खेत गए वृद्ध की अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मटौंध थाने के मोहन पुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय गोलू प्रजापति बृहस्पतिवार को मवेशी चराने खेत गया था। अज्ञात लोगों ने उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ियों से प्रहार कर हत्या कर दी। गांव के चरवाहे दीन दयाल ने मोदहा रोड पर गोवरा गांव के निकट सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मृतक के नाती रामबाबू ने बताया कि अज्ञात लोगों ने बाबा की हत्या की है। उधर, मटौंध थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, कटरा (कालिंजर) निवासी रामस्वरूप (48) पुत्र चुन्ना का शव पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह घर के नजदीक खेतों में बरामद किया। रामस्वरूप की नाक से खून निकल रहा था। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर गला दबाकर हत्या करने की बात कही। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन