{"_id":"41-186201","slug":"Banda-186201-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टेंपो पलटने से 18 यात्री घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टेंपो पलटने से 18 यात्री घायल
Banda
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू/बांदा। साइकिल सवार बच्चों को बचाने के प्रयास में टेंपो पलट गया। उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए। तीन को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उधर, बड़ोखर बुर्जग में टेंपो पलटने से छह यात्री घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बजेहटा गांव से कुछ लोग रिश्तेदारी में मइयत में शामिल होने बछौंधा (बिसंडा) गए थे। वापस लौटते समय कस्बे के नजदीक साइकिल सवार बच्चों को बचाने के प्रयास में टेंपो पलट गया। हिसामुद्दीन (40), उसकी पत्नी सईदा (38), जयवीन (40) पत्नी वसमिल, सबनम (45) पत्नी हलीम, रजिया (55) पत्नी सुलेमान गिहरा, मुमताज (27) बछौंधा, महरुनिशा (40) पत्नी वल्लू आलमपुर, मुहम्मदी (40) पत्नी मैकू बगेहटा, इसालुम निशा (50) पत्नी घुरखान , फातिमा (45) पत्नी हासिम अली, हासिम अली (45) पुत्र कादिर, वटुलन (40) पत्नी इकबाल खान निवासी बगेहटा घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसलामुदीन, सबनम व इस्लामुनिया को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
उधर, बृहस्पतिवार को दोपहर शहर से सवारियां भरकर गिरवां जा रहा टेंपो बड़ोखर बुजुर्ग के पास अगला टायर ब्रर्स्ट होने से पलट गया। उस पर सवार छह यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सुखदेव (28) अलीगंज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य घटना में मढ़िया नाका निवासी रमाकांत उर्फ आलू (32) बुधवार को देर शाम कचहरी पुल पर बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।