{"_id":"41-186196","slug":"Banda-186196-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में नाबालिग जोड़े ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में नाबालिग जोड़े ने लिए सात फेरे
Banda
Updated Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। गौराबाबा धाम में बृहस्पतिवार को दोपहर के सन्नाटे में नाबालिग दूल्हा-दूल्हन ने सात फेरे लिए। समारोह में परिजन व कुछ नाते-रिश्तेदार मौजूद थे। कमासिन क्षेत्र के जामू निवासी प्रमोद (17) पुत्र जयकरण सिंगरौर और धर्मपुर अजयगढ़ (पन्ना) निवासी सुनीता (15) पुत्री किशोर का ब्याह मंदिर में रचाया गया। दूल्हे के चाचा रमेश ने बताया कि लड़का-लड़की की सहमति से शादी की गई है। वहीं टुढैंला (सतना) निवासी दूल्हे के फूफा रामऔतार ने बताया कि खर्चीली शादी रोकने के लिए यहां मंदिर में फेरे लिवाए गए। दुल्हन की मां सुनीता का कहना था कि लड़के वालों के उनके खानदान में पहले से रिश्तेदारी है। खर्चीली शादी रोकने को वर पक्ष की मर्जी पर मंदिर से बेटी की शादी की गई है।
विज्ञापन