{"_id":"41-183427","slug":"Banda-183427-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर किशोर की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर किशोर की सांसें थमीं
Banda
Updated Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/नरैनी। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किशोर को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में संदिग्ध हालत में मैजिक चालक का शव बरामद किया गया।
क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी सुनील (16) पुत्र रामऔतार मंगलवार को शाम सड़क किनारे बकरी चरा रहा था। तभी मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक लक्खू राजपूत (नंदवारा) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले लिया है। उधर, ललौली (फतेहपुर) निवासी रिजवान खां (21) पुत्र इशरार खां का शव बुधवार की शाम सिमौनी धाम के नजदीक सड़क किनारे पाया गया। उसकी मैजिक घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पाई गई। मृतक के भाई इमरान खां ने आरोप लगाया कि भाई रिजवान बहनोई पप्पू की मैजिक चलाता था। सोमवार को वह आलमपुर (बबेरू) भाड़ा लेकर आया था। अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर जेब में पड़े 16 हजार रुपये लूट लिए। गाड़ी का डेक समेत अन्य कीमती सामान भी खोल लिया। मैजिक में हादसे जैसी कोई नजर नहीं आ रही है। उधर, बबेरू पुलिस का कहना था कि रिजवान की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा सकता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। काशीराम कालोनी निवासी सहदेव (40) सोमवार की शाम बाजार से कालोनी लौटते समय बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। उधर, अछरौड़ (मटौंध) निवासी नीरज (22) बाइक पर घर से बाजार जाते समय गिरकर घायल हो गया।