{"_id":"41-156094","slug":"Banda-156094-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्ना में 4280 पर निषेधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्ना में 4280 पर निषेधात्मक कार्रवाई
Banda
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करतल (बांदा)। यहां की सीमा से जुडे़ मध्य प्रदेश के पन्ना जनपद में अगले माह होने जा रहे विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों और अराजकतत्वों की जमकर खबर ली जा रही है। अब तक 4280 लोगों को निरुद्ध किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक (पन्ना) आरके जैन ने बताया कि 25 नवंबर को मतदान है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। हर थाना क्षेत्र में उड़नदस्ता और पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। 107, 116 सीआरपी में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों को पाबंद किया जा चुका है। खासकर यूपी की सीमा से जुड़े करतल, महाराजपुर, रगौली, बिल्हरका, नहरी, गोपरा, पिपरा आदि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 110 सीआरपीसी के तहत 341, धारा 109 के तहत 7 और धारा 151 के अंतर्गत 82 लोगों पर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई है। आबकारी अधिनियम के 49 मामले दर्ज हुए हैं। शस्त्र अधिनियम के 11 मुकदमे दर्ज कर 13 अभियुक्तों के पास से पांच तमंचे, कारतूस व छह धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में ज्यादा चौकसी बरती जा रही है। चुनाव के दौरान आम लोगों को भयभीत में 162 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। 113 वारंटी पर कार्रवाई और नौ की गिरफ्तारी की गई है। एसपी ने बताया कि सीमावर्ती अजयगढ़ और धर्मपुर थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में लगातार गश्त करें और अपराधियों पर नजर रखते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।
--
‘धार्मिक स्थलों से न करें प्रचार’
करतल। जिलाधिकारी (पन्ना) धनंजय सिंह भदौरिया ने प्रत्याशियों, समर्थकों और राजनैतिक दलों को खबरदार किया है कि चुनावी प्रचार के लिए किसी भी धार्मिक स्थल का इस्तेमाल हरगिज न करें। ऐसा किया तो पांच साल तक की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू हो चुकी है। हरेक को इसका पूरी तरह पालन करना चाहिए। धार्मिक स्थलों के दुरुपयोग पर अधिनियम-1988 के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि धार्मिक स्थलों का पूरा सम्मान किया जाए।