{"_id":"41-156079","slug":"Banda-156079-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा में सामाजिक एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा में सामाजिक एकता का संदेश
Banda
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सामाजिक एकता का संदेश लेकर फिरोजाबाद से निकाली गई साइकिल यात्रा मंगलवार को यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर पूर्व सूचना उप निदेशक शिवप्रसाद भारती, राजेंद्र कबीर व स्वतंत्र भारती ने कहा कि कोरी समाज में चेतना जगाने के लिए रामदास मानव की अगुवाई में 15 सितंबर को फिरोजाबाद से रवाना हुई यात्रा प्रदेश का भ्रमण करते हुए 16 नवंबर को लखनऊ पहुंचेगी। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कोरी समाज की समस्याएं बताई जाएंगी। मंगली प्रसाद, कुबेर प्रसाद, नाथूराम, भगवानदीन, राजेंद्र कबीर, संतोष कुमार, कैलाश अनुरागी, राजेश कुमार, प्रीतम आदि शामिल रहे। लक्ष्मी नारायण विद्या मंदिर बिजली खेड़ा में भी कबीर पंथी समाज ने रामदास मानव का स्वागत किया।
विज्ञापन