{"_id":"5fecb9c78ebc3e433b758061","slug":"95-villages-included-in-the-atal-ground-water-scheme-banda-news-knp603072689","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल भूजल योजना में 95 गांव शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल भूजल योजना में 95 गांव शामिल
विज्ञापन
बांदा। अटल भूजल योजना की पहली वर्षगांठ पर योजना में तेजी लाई जा रही है। गुरुवार (31 दिसंबर) को योजना में गठित जनपद स्तरीय कार्यक्रम इकाई (डीपीएमयू) की बैठक होगी। योजना में जिले के पांच विकास खंडों के 95 गांव शामिल किए गए हैं। योजना के तहत हर घर में पीने का साफ पानी पहुंचाया जाना है। इसमें विश्व बैंक और केंद्र सरकार की 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर 25 दिसंबर 2019 को केंद्र सरकार ने यह योजना लागू की थी। पांच वर्षीय इस योजना में छह हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। बुंदेलखंड सहित प्रदेश के सभी 78 जिलों के 193 विकास खंडों की 8350 ग्राम पंचायतों को योजना में शामिल किया गया है।
डीएम आनंद कुमार सिंह ने सीडीओ को जारी निर्देश में कहा है कि यह महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें जनपद के महुआ, बड़ोखर खुर्द, नरैनी, जसपुरा और तिंदवारी विकास खंडों का चयन किया गया है। इसकी मानीटरिंग और क्रियान्वयन के लिए शासनादेश के अनुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम यूनिट गठित की गई है। भूगर्भ जल विभाग खंड-बांदा के अधिशासी अभियंता एमए जैदी ने बताया कि इस यूनिट की बैठक 31 दिसंबर को शाम 4 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी।
विज्ञापन
योजना में शामिल बांदा के पांच ब्लाक और उनके गांव
बड़ोखर ब्लाक (18 गांव) : चमरहा, बसहरी, इटवां, गोयरा मुगली, जौरही, जमुनीपुर, कनवारा, करहिया, करछा, खैराडा, लड़ाका पुरवा, लामा, लुकतरा, मटौंध ग्रामीण, मोहन पुरवा, पचनेही, पल्हरी, उजरेहटा।
तिंदवारी ब्लाक (17 गांव) : अमलोर, अतरहट, बेंदा, बिछवाही, छिरहुंटा, डिघवट, दोहतरा, जौहरपुर, कुकुवाखास, माचा, नरी, निवाइच, पैलानी, पलर ा, पिपरहरी, रेहुंटा, तारा।
जसपुरा ब्लाक (11 गांव) : अदरी, अमारा, गौरीकलां, जसपुरा, नांदादेव, नरायणगढ़, नरजिता, पड़ेरी, रामपुर, सिकहुला, सिंधनकलां।
नरैनी ब्लाक (26 गांव) : बदौसा, बघेलाबारी, बनई, बरसड़ा, मानपुर, बरुआ कालिंजर, भुसासी, चंदौर, दुबरिया, गोरे मऊ कलां, गढ़ा, हड़हा माफी, जमवारा, खंदेउरा, लहुरेटा, मुकेरा, मुर्दीपुर, ओरहा, पौहार, पुकारी, सढ़ा, तरसूमा, तेरा-ब, तुर्रा, उदयपुर, रक्सी।
महुआ ब्लाक (23 गांव) : बंसी, बरमनपुर, बरुआ स्योढ़ा, भसरौड़, बिगहना, छिबांव, देवरार, हुसैनपुर कलां, जरर, काजीपुर, खानपुर, खरौंच, कोलावल रायपुर, महुआ, मऊ, गिरवां, मुरवल, पनगरा, पहाड़पुर, पैगंबरपुर, रिसौरा, पतौरा, स्योढ़ा, तरखरी।