फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अब बांदा-कर्वी हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स

अब बांदा-कर्वी हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स

Thu, 16 May 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अब बांदा-कर्वी हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स
बांदा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन लेकर गुजरना अब महंगा हो जाएगा। इस हाईवे पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी चल रही है। बांदा व कर्वी (चित्रकूट) के बीच तीन स्थानों पर टोल प्लाजा बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। टैक्स की दरें निर्धारित करने के लिए इस रोड से गुजरने वाले वाहनों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन


झांसी-मिर्जापुर (बांदा-चित्रकूट होकर) नेशनल हाईवे-72 है। इस अभी कोई टोल टैक्स लागू नहीं है। हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। इसी के साथ इसमें टोल टैक्स वसूलने की भी तैयारी कर ली गई है। टैक्स वसूली के लिए बांदा में मटौंध के पास सिरसी कलां और कर्वी (चित्रकूट) में जोरवारा व उमापुर तिराहे पर टोल प्लाजा बनेंगे।
विज्ञापन


किस वाहन से कितना टैक्स वसूला जाएगा? इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) श्रीज्ञान गुप्ता ने बताया कि आगे होने वाले मरम्मत कार्यों की वसूली के लिए दोनों जिलों के बीच तीन टोल प्लाजा बनाए जा रहे हैं। शुल्क निर्धारण के लिए तीन सदस्यीय अवर अभियंताओं की टीम से वाहनों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के बाद वाहनों का शुल्क निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अरब से चौड़ीकरण, निर्माण घटिया
बांदा। लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) द्वारा कबरई (महोबा) से कर्वी (चित्रकूट) तक 200 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को दोनों ओर 5-5 मीटर चौड़ा कराया जा रहा है। इसमें सरकार के करीब तीन अरब रुपये से अधिक खर्च होंगे, लेकिन यह कार्य मानकों के विपरीत और घटिया हो रहा है। निर्धारित गहराई में खुदाई नहीं की जा रही।

डाली गई गिट्टी भी अंडर और ओवर साइज है तथा मानक के मुताबिक नहीं है। बांदा शहर के अंदर चौड़ीकरण के लिए हाईवे के दोनों ओर रातोंरात खुदाई कर गिट्टियां डाल दी गई हैं। दोनों तरफ कुछ दिनों पूर्व लाखों रुपये की लागत से लगाई गई इंटरलाकिंग ध्वस्त हो रही है।


इंटरलाकिंग (खड़ंजा) गायब किए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) का कहना है कि पांच साल के अंदर मार्ग में किसी भी प्रकार की खराबी आती है तो ठेकेदार से दोबारा निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार से शपथ पत्र लिया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बुंदेलखंड का यह पहला हाईवे है, जिसकी क्षमता 55 टन है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed