फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, एक मौत, 20 घायल 19-14-47

श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, एक मौत, 20 घायल 19-14-47

Fri, 29 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, एक मौत, 20 घायल 19-14-47
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरैनी (बांदा)। टेंपो को बचाने में देवी भक्तों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से वृद्धा की मौत हो गई। लगभग 20 महिला श्रद्धालु बुरी तरह जख्मी हो गईं। इनमें पांच की हालत नाजुक होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वृद्धा का शव परिजन बिना पोस्टमार्टम के घर ले गए।


कालिंजर थाना क्षेत्र के शंकर पुरवा (गुढ़ा) गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा महिला श्रद्धालु शुक्रवार को दोपहर जवारा विसर्जन करने कतरावल गांव के देवरा बाबा मंदिर जा रही थीं। गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा के पास सामने से आ रहे आटो को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत पलट गया। बुइया (60) पत्नी बद्री प्रसाद (डोमानी, गुढ़ा) की मौत हो गई। सरोज (24) पत्नी महिपाल (नौहाई), कल्ली (50) पत्नी मुंशीलाल (पंचमपुर), रामबाई (56) पत्नी हीरालाल और निजामपुर (पन्ना, एमपी) की सरोज (35) पत्नी रामजियावन व पुत्री काजल (8) घायल हो गईं।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही बुइया का शव घर ले गए। अन्य घायलों में पूनम (16), शिवानी (15), राजूबाई (41), रामकली (56), भारती (18), सुरेश (22), संपत (56), मैना (28), सियारानी (55), लक्ष्मी (32), माया देवी (45), लीला (32), राजाभइया (46) को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा। खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने जा रहे बाइक सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतर्रा निवासी चंद्रप्रकाश (22) पुत्र लक्षानंद शुक्रवार को सुबह बाइक पर बिसंडी गांव की रामा (35) पत्नी रामफल व पुत्र सतीश (17) को लेकर खत्री पहाड़ जा रहा था। खुरहंड के पास गिरकर तीनों घायल हो गए। एक अन्य घटना में फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डड़िया गांव का आशीष (24) पुत्र भगवानदास अपने चाचा सुशील (25) पुत्र अवधेश के साथ बाइक से विंध्यवासिनी दर्शन करने जा रहा था। दूसरे वाहन की रोशनी से आंखें चौंधिया गईं और सड़क किनारे खंती में गिरकर घायल हो गए। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था।

-जवारा विसर्जन को जा रही थीं महिलाएं
-घायल जिला अस्पताल और सीएचसी में भर्ती





युवक नदी में डूबने से बचा
बांदा (ब्यूरो)। कोतवाली नगर के खाईंपार निवासी मिर्री का पुत्र बारातीलाल (19) शुक्रवार को सुबह चचेरे भाई व साथियों के साथ केन नदी नहाने गया था। तभी गहरे पानी में डूबने लगा। शोर सुनकर पास में मौजूद नाविकों ने बचाया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
----------



दंपति समेत तीन झुलसे, भर्ती
बांदा (ब्यूरो)। अलग-अलग घटनाओं में दंपत्ति समेत तीन झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमासिन थाना क्षेत्र के चकरेही गांव में कुसुमकली (25) पत्नी राकेश गुरुवार को शाम चूल्हे में खाना बनाते समय झुलस गई। उसे बचाने में पति भी जल गया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में कोतवाली नगर के पल्हरी गांव में रज्जन (35) पुत्र दद्दू ने शुक्रवार को दोपहर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। पिता दद्दू ने बताया कि घटना शराब के नशे में की।
----------



सड़क हादसों में चार राहगीर घायल
बांदा (ब्यूरो)। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार राहगीर घायल हो गए। पुकारी (नरैनी) गांव का दीपक (8) पुत्र देवीदीन बाइक की टक्कर से घायल हो गया। कोतवाली देहात के चहितारा गांव में सत्यम तिवारी (25) पुत्र रामप्रकाश गुरुवार को शाम बाइक से बदौसा जाते समय गाय से टकराकर घायल हो गया। अछरौड़ (मटौंध) गांव की कल्पना (19) पुत्री टीकाराम शुक्रवार को सुबह घरवालों के साथ पैदल देवी मंदिर आ रही थी। भूरागढ़ केन पुल में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गई। एक अन्य घटना में खरका (महोबा) की सुषमा (25) पत्नी बब्लू शुक्रवार को सुबह गांव मोड़ में बाइक से गिरकर घायल हो गई।

-------------


करंट से दो झुलसे
बांदा (ब्यूरो)। बबेरू कोतवाली के पल्हरी गांव में चुनबाद (40) पुत्र कमतू शुक्रवार को सुबह घर में करंट से झुलस गया। एक अन्य घटना में स्वराज कालोनी की मुलिया (65) पत्नी भगवानदास गुरुवार को शाम पंखे के करंट से आहत हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed