{"_id":"59c6a4474f1c1b8e688b60e6","slug":"91506190407-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाई
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा । आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख पत्नी बेहोश हो गई। परिजन स्पष्ट वजह नहीं बता सके।
चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में छेदी लाल (36) पुत्र हरी लाल गांव में ही मजदूरी करता था। उसके चार पुत्रियां हैं। भाई रामरूप निषाद ने बताया कि छेदी आर्थिक तंगी से परेशान था। जिसकी वजह से वह मानसिक रोग से बीमार रहने लगा था।
शुक्रवार को शाम परिवार के लोग खेत गए थे। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। मौका पाकर बंद कमरे में छत की घन्नी मेें रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। खेत से वापस आने पर पत्नी माया ने बंद कमरे की खिड़की से शव लटकता देखा। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सरोज ने बताया कि परिजन मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया है।