{"_id":"596276114f1c1ba46f8b46f1","slug":"91499624977-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 7 मिलीमीटर बारिश, उमस बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 7 मिलीमीटर बारिश, उमस बढ़ी
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में रविवार को 7 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह से बादल छाए रहे। 11 बजे घने बादलों के बीच रिमझिम बारिश हुई। मंडल मुख्यालय में मामूली बारिश तो अतर्रा, नरैनी व बबेरू में तेज बारिश हुई। शाम को हलकी धूप से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक सोमवार को हलकी बारिश हो सकती है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को बांदा जनपद में 10.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि चित्रकूट में सबसे ज्यादा 21.5 मिलीमीटर पानी बरसा। हमीरपुर और महोबा जिले में 4-4 मिमी बारिश से संतोष करना पड़ा। बारिश के बाद हल्की धूप से उमस बढ़ गई। मौसम में 70 फीसदी आर्द्रता रही।
रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक सोमवार को कुछ इलाकों में तेज व कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को जोरदार बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, केन नदी का जल स्तर रविवार को स्थित रहा। यमुना नदी का जल स्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे नीचे खिसक रहा है।
विज्ञापन
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के मऊ गांव के मजरा पनियारी पुरवा में बारिश से बचने के लिए नंदकिशोर (24) पुत्र विजयकरन और सुशील (21) पुत्र सूरजभान (गोंड़ा) रविवार को शाम आम के पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से नंदकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सुशील गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
-बिजली गिरने से युवक की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो