फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   82 per cent in Inter and 80 per cent pass in High School.

इंटर में 82 और हाईस्कूल में 80 फीसदी परीक्षार्थी पास

Sun, 28 Jun 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
82 per cent in Inter and 80 per cent pass in High School.
इंटर टॉपर पीहू कसौंधन को मिठाई खिलाती मां और परिजन। - फोटो : BANDA
बांदा। शनिवार को घोषित यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल में तथागत ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज अतर्रा के आलोक गुप्ता ने 91.83 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इंटर में विद्यामंदिर इंटर कॉलेज बबेरू की छात्रा पीहू कसौंधन ने बाजी मारी है। इन्होंने 88 फीसदी अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

जिले के 81 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए हैं। इंटर के छात्र-छात्राएं सफलता में आगे रहे। उनका नतीजा 82.31 फीसदी रहा। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 80.38 प्रतिशत रहा। इंटर और हाईस्कूल दोनों में ही बालिकाओं ने बालकों को मात दी। इंटर में 83.71 फीसदी बालिकाएं और हाईस्कूल में 84.32 प्रतिशत बालिकाओं ने सफलता का परचम लहराया।
विज्ञापन

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत इंटर में 81.27 और हाईस्कूल में 76.93 रहा। पिछले वर्ष 2019 की तुलना में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने छह फीसदी ज्यादा सफलता हासिल की, जबकि इंटर के छात्र 1.45 फीसदी पीछे रहे। शनिवार को सुबह से ही परीक्षार्थियों में रिजल्ट को लेकर विशेष उत्साह और उत्सुकता थी। अधिकांश छात्र-छात्राएं सुबह जल्दी जागे और पूजापाठ की। दोपहर बाद परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के घर जश्न का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और पड़ोसियों के साथ संबंधियों और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। स्कूल-कालेजों में प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावियों की जमकर पीठ ठोंकी और शाबासी दी। गौरतलब है कि इस वर्ष जिले में इंटर में 19,993 और हाईस्कूल में 24,743 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

इंटर में बालिकाओं की संख्या 9169 और हाईस्कूल में 11,276 थी, जबकि बालक इंटर में 10,824 और हाईस्कूल में 13,767 थे। दोनों परीक्षाओं का परिणाम 81.40 फीसदी रहा। लगभग 36,082 बालक-बालिकाएं परीक्षा में सफल हुए हैं। लगभग 8654 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इंटर में 16,194 और हाईस्कूल में 19,888 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है।

हाईस्कूल में जिला स्तर पर दूसरा रैंक हासिल करने वाले आयुष त्रिपाठी अपने माता-पिता के साथ।

हाईस्कूल में जिला स्तर पर दूसरा रैंक हासिल करने वाले आयुष त्रिपाठी अपने माता-पिता के साथ।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed