{"_id":"5cdef26dbdec22077f3ada9b","slug":"81558114925-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकर पर बाइक से गिरकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकर पर बाइक से गिरकर युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। स्पीड ब्रेकर में बाइक उछल जाने से युवती की गिरकर मौत हो गई। दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की जान चली गई। एक अन्य में खंती में जा गिरने से साइकिल सवार मजदूर चल बसा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली देहात क्षेत्र के कमनौड़ी गांव निवासी लीलावती (35) पत्नी सोमचंद्र पाल शुक्रवार को सुबह अपने भतीजे विवेक पाल के साथ बाइक पर अमारा गांव से वापस घर आ रही थी। कुरसेजा चौकी के पास सड़क में अवैध रूप से बनाए गए स्पीड ब्रेकर में तेज रफ्तार बाइक उछल गई। पीछे बैठी लीलावती के सड़क में गिरने से सिर पर गंभीर चोट आई। अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बताया कि बाइक में उसका 9 वर्षीय पुत्र भी था। वह बच गया।
दूसरी घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कलां गांव निवासी संजय कुमार (40) पुत्र श्यामकरन शिवहरे गुरुवार को शाम बाइक पर बांदा से घर लौट रहा था। पैलानी स्थित केन नदी पुल के ऊपर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर भाग निकला। यूपी-100 ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घरवालों ने बताया कि मृतक अविवाहित था और अपनी मां के साथ रहता था। एक अन्य घटना में कोतवाली नगर के सुहाना गांव का लल्लू (55) पुत्र शिवरतन गुरुवार को शाम साइकिल पर घर जाते समय खंती में जा गिरा। उसकी वहीं मौत हो गई। उधर, ट्रक की टक्कर से लोडर सवार पंकज (22) पुत्र रामशरण निवासी निवादा (गिरवां) घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।