{"_id":"5cb616afbdec2256d212be3d","slug":"81555437231-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन 8 नामांकन, बाल कुमार ने दोबारा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन 8 नामांकन, बाल कुमार ने दोबारा भरा
विज्ञापन
बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में नामांकन के सातवें दिन आठ प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल ने दोबारा पर्चा दाखिल किया। उधर, तीन लोगों ने नामांकन पत्र भी खरीदे।
कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल करने वालों राजबहादुर कुशवाहा ने निर्दलीय, नैतिक पार्टी से कृष्ण कुमार दीक्षित, कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल, भारत प्रभात पार्टी के घनश्याम, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के छोटे लाल, भारत शक्ति चेतना पार्टी के भूपेंद्र शुक्ला, सत्यदेव ने निर्दलीय और नई दिल्ली के सिराज राहत खां ने आंबेडकर समाज पार्टी से नामांकन दाखिल किए।
मंगलवार को चंद्रशेखर तिवारी, फूलचंद्र गुप्ता और रोहित द्विवेदी ने पर्चे खरीदे। उधर, नागरिक अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड महासचिव राजबहादुर अनुरागी ने निर्दलीय प्रत्याशी राजबहादुर कुशवाहा को समर्थन देने का एलान किया है।